Thursday, October 22nd, 2026

किसानों की जेब पर कम्प्यूटर ऑपरेटर की नजर: पीएम सम्मान निधि के नाम पर वसूली

जांजगीर-चांपा

 कृषि विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर का किसानों से पैसा लेते वीडियो वायरल हुआ है. पीएम किसान सम्मान निधि की केवाईसी पूरा करने के नाम पर पैसा वसूल रहे कंप्यूटर ऑपरेटर की पहचान नितेश किशोर के तौर पर हुई है.

बम्हनीहडीह ब्लॉक क्षेत्र के किसान कंप्यूटर ऑपरेटर की वसूली से त्रस्त हैं. ऐसे ही परेशान एक शख्स ने नितेश किशोर का केवाईसी के नाम पर किसान से पैसा वसूलते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया. वीडियो में ऑपरेटर किसान से 4 हजार रुपए लेते नजर आ रहा है. ऑपरेटर ने किसान से 7 हजार रुपए की मांग की थी. वीडियो में नीतीश किशोर अधिकारी को भी पैसा देने की बात कर रहा है.

 

#farmer#PM Samman Nidhi

Source : Agency

पाठको की राय