Friday, October 23rd, 2026

कंपाउंडिंग में छूट का लाभ अब 30 जून तक

भोपाल

 

 भवन अनुज्ञा से 30 फीसदी तक के अतिरिक्त निर्माण को कंपाउंडिंग से वैध करने के लिए राज्य शासन द्वारा फीस में 20 फीसदी तक की छूट अब 30 जून तक मिलेगी। पहले ये 28 फरवरी तक ही की गई थी। इस संबंध में शासन ने नोटिफिकेशन जारी किया है। अतिरिक्त निर्माणों को तोडऩे की बजाय, वैध करवाकर नगर निगम की आय में बढ़ोतरी करने शासन ने कंपाउंडिंग की सीमा बढ़ाई थी। अधिकतम लोग कंपाउंडिंग कराए इसके लिए 20 फीसदी की छूट तय की थी। अब इसे बढ़ा दिया गया है।

बिजली कंपनी: बेहतर वसूली करने वालों का सम्मान

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि साल भर विषम परिस्थितियों में राजस्व वसूल करने वाले बिजली कार्मिकों को कंपनी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इन कार्मिकों ने असामाजिक तत्वों से जूझकर भी राजस्व वसूली की है। राजस्व वसूली एवं प्रभावी कनेक्शन विच्छेदन के दौरान कई बार असामाजिक तत्वों द्वारा हाथापाई तथा मारपीट तक की नौबत आई, लेकिन कार्मिकों ने अपना काम किया। ऐसे कार्मिकों को कंपनी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगी। मिश्रा ने मंगलवार को गोविन्दपुरा स्थित कंपनी मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग से आयोजित बैठक के दौरान ये बात कही। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए गए कि चालू माह में 20 व 27 मार्च को भी कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी मैदानी कार्यालय सामान्य कार्यदिवसों की तरह कार्य करते रहेंगे।

Compounding पार्किंग- होर्डिंग विवाद निपटान के लिए बनी समिति
शहर के पार्किंग स्थलों- होर्डिंग से संबंधित दावा आपत्ति व विवाद समाधान के संबंध में नगर निगम प्रशासन ने चार सदस्यीय समिति गठित की है। अपर आयुक्त वित्त गुणवंत सेवतकर समिति अध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि उपायुक्त हर्षित तिवारी सदस्य सचिव, परिवहन अधिकारी चंचलेश गिरहारे व ओपी गुप्ता को सदस्य बनाया गया है। समिति विक्टोरिया रियल स्टेट प्रायवेट लिमिटेड व पार्किंग/होर्डिंग से संबंधित दावा- आपत्तियों व विवाद मामले में तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर सात दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

 

#कंपाउंडिंग में छूट

Source : Agency

पाठको की राय