Sunday, October 25th, 2026

इलाज कराने आई महिला से कंपाउंडर ने किया रेप, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

 दरभंगा 
दरभंगा जिले में इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंची एक महिला के साथ कंपाउंडर ने दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करना लगा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है जिसके बाद एसडीपीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महिला की अचानत तबीयत खराब हो गई थी तो वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। यहां मदद करने के नाम पर कंपाउंडर ने उसे नशे की दवा देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं उसने इसका वीडियो भी बना लिया। आरोपी का नाम रंजीत राम बताया जा रहा है।

 

#रेप

Source : Agency

पाठको की राय