Wednesday, October 21st, 2026

पीएम किसान योजना में 28 फरवरी से पहले निपटा लें ये काम, वरना खाते में नहीं आएगी 16वीं किस्त की राशि

नई दिल्ली.
केंद्र सरकार सभी वर्गों के लिए कई योजनाएं चला रही है। ऐसे में सरकार ने किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है। इसमें सालाना छह हजार रुपये तीन किस्तों में मिलते है। हर किस्त में दो हजार रुपये की राशि दी जाती है। पीएम किसान स्कीम का लाभ उठाने के लिए किसानों को कहीं चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। सरकार डीबीडी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में यह रकम जमा करती है।

कब जारी होगी पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त?
मोदी सरकार ने नवंबर 2023 में 15वीं किस्त जारी की थी। अब 28 फरवरी 2024 को देशभर के किसानों को 16वीं किस्त का पैसा मिलेगा। इस दिन कृषकों के बैंक खाते में 2,000 रुपये की रकम आएगी। हालांकि इस स्कीम का फायदा कई किसानों को नहीं मिलेगा।

ईकेवाईसी करवाना जरूरी
अगर किसान इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्द ई-केवाईसी और जमीन का वेरिफिकेशन करवा लेना चाहिए। केंद्र ने e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है। उन्हें इस योजना के लाभ नहीं मिलेगा।

ई-केवाईसी कैसे करें?

  • सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर जाएं।
  • अब ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करें।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • अब फोन में आए OTP को भरें। आपका ई-केवाईसी को जाएगा।

पीएम किसान एप से ई-केवाईसी करें
पीएम किसान एप से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ई-केवाईसी करें। अगर ऑनलाइन ई-केवाईसी नहीं कर सकते हैं, तो किसान कॉमन सर्विस सेंटर्स पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

 

#PM Kisan Yojana

Source : Agency

पाठको की राय