Saturday, October 24th, 2026

ग्रामीण सड़कों का कार्य पूर्ण करें : कृषि मंत्री पटेल

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने  हरदा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाय) की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। पटेल ने कहा कि स्वीकृत सड़कों का कार्य समय-सीमा में पूर्ण किया जाये। उन्होंने अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास मलय श्रीवास्तव से आदमपुर से सुरजाना की 5.08 किलोमीटर सड़क को स्वीकृत करने को कहा।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय