Saturday, October 24th, 2026

सड़क निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें : कृषि मंत्री पटेल

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिले के अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। मंत्री पटेल हरदा सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

मंत्री पटेल ने जिले में संचालित सड़क निर्माण के कार्यों की जानकारी ली और उन्हें गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने मरम्मत के लंबित कार्यों को भी तत्परता से पूर्ण करने को कहा है। मंत्री पटेल ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होगा। लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

 

 

#कृषि मंत्री पटेल

Source : Agency

पाठको की राय