Saturday, October 24th, 2026

सड़क निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरा करें: मंत्री पटेल

 भोपाल
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने शनिवार को हरदा के ग्राम बारंगा में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हरदा जिले की हिवाला-मसनगाँव  की लगभग 16 किलोमीटर की सड़क  निर्माण के कार्य को  समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री पटेल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार को ग्राम  हिवाला-बारंगा-खमलाय-हरपालिया-सालाबैड़ी मसनगाँव तक  15.70 किलोमीटर सड़क निर्माण को  समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उक्त सड़क  8 करोड़ 43 लाख 76 हजार रूपए की लागत से निर्मित की जा रही हैं पटेल ने कहा कि गुणवत्ता में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पटेल ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खिरकिया को सीमांकन कराने के भी निर्देश दिए।

 

#सड़क निर्माण

Source : Agency

पाठको की राय