Tuesday, October 20th, 2026

रीवा बायपास कार्य समय-सीमा में करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा-बायपास परियोजना क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके पूर्ण होने से न केवल शहर में यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में रीवा-बायपास परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना सर्वोपरि है, जिससे आमजन को इस महत्वपूर्ण परियोजना का शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। बैठक में एमडी एमपीआरडीसी श्री अविनाश लवानिया सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय