Sunday, October 25th, 2026

नगर निगम से जुड़ी शिकायतें घर बैठे होंगी दर्ज, सीधे लखनऊ निदेशालय में होंगी दर्ज

अलीगढ़
Aligarh Nagar Nigam ने जन समस्याओं के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अगर इन नंबरों पर भी सुनवाई नहीं हो रही तो शिकायत सीधे लखनऊ में दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए निकाय निदेशालय ने टोल फ्री नंबर 1533 जारी किया है। लखनऊ स्थित निदेशालय में स्थापित डेडिकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (डीसीसीसी) के माध्यम से शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई होगी। नगर निगम अधिकारियों से ये नंबर सार्वजनिक किया है। जिससे कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सके। नगर निकायों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए अब नागरिकों को भटकना नहीं पड़ेगा। प्रदेश के सभी शहरों में रहने वाले नागरिक अब घर बैठे ही अपनी शिकायतें टोल फ्री नबंर 1533 पर दर्ज करा सकते हैं। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने पिछले ही दिनों स्थानीय निकाय निदेशालय में टोल फ्री नंबर का शुभारंभ किया है।

नगर निगम के अधिशासी अभियंता और प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम मनोज कुमार प्रभात ने बताया नगर विकास मंत्री की पहल पर निदेशालय में बनाए गए डेडीकेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के टोल फ्री नंबर पर नागरिक सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इस नंबर पर शिकायतें दर्ज कराने के लिए की जाने वाली काल स्वत: संबंधित नगर निकायों के काल सेंटर में स्थानांतरित हो जाएगी। यदि 1533 पर समस्या का निस्तारण नहीं किया जाता है तो वह काल लखनऊ स्थित डेडिकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में ट्रांसफर कर दी जाएगी। जहां से समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निकायों के काल सेंटर पर दर्ज होने वाली शिकायतों और उसके निस्तारण पर स्थानीय निकाय निदेशक खुद नजर रखेंगी।

प्रभारी कंट्रोल रूम ने बताया नगर निगम अलीगढ़ कंट्रोल रूम की हेल्पलाइन 7500441344, 18002747047 व 05712750250 के अलावा लखनऊ स्थित डेडीकेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर 1533 टोल फ्री नंबर पर फिलहाल नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के बारे में ही शिकायतें दर्ज होंगी। जैसे जलभराव, कूड़ा निस्तारण, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, सीवर और स्ट्रीट लाइट खराब होने से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जाएंगी।

 

#Complaints related

Source : Agency

पाठको की राय