Wednesday, October 21st, 2026

Nazara के शेयरों को बेचने की लगी होड़, ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसद जीएसटी का असर

नई दिल्ली

ऑनलाइन गेमिंग पर 28 परसेंट जीएसटी लगाने के जीएसटी परिषद के फैसले के बाद नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर आज औंधेमुंह गिर गए। आज यह स्टॉक 13.66 फीसद को गोता लगाकर 610 रुपये पर खुला। बाद में यह स्टॉक 8 फीसद नीचे 649.95 रुपये पर ट्रेड करता हुआ नजर आया। एनएसई पर 132900 शेयर बिकने के लिए आर्डर बुक में हैं, जबकि 342822 खरीदने के लिए। एक समय यह 606.25 रुपये के निचले स्तर तक आ गया था।

बता दें जीएसटी परिषद की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ पर पूर्ण कारोबार मूल्य पर 28 प्रतिशत की दर से कर लगाने का फैसला किया गया है। नजारा, गेम्सक्राफ्ट, जुपी और विंजो जैसी गेमिंग कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन (एआईजीएफ) ने कहा कि जीएसटी परिषद का यह फैसला असंवैधानिक और तर्कहीन है।

 
बाजार खुलते ही धड़ाम हुए नजारा के शेयर में फिलहाल रिकवरी देखने को मिल रही। सुबह के पहले घंटे के कारोबार में यह स्टॉक अब 5.43 फीसद की गिरावट के साथ 668.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। मार्च 2023 तिमाही के अंत में नजारा टेक्नोलॉजीज में रेखा झुनझुनवाला की शेयर होल्डिंग 10 फीसद थी।

 

 

#Nazara

Source : Agency

पाठको की राय