Tuesday, October 20th, 2026

सीबीएसई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप का तीसरे दिन क्वॉर्टर फाइनल के लिये होड़

राजनांदगांव.
दिल्ली पब्लिक स्कूल एवं साई ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव में चल रहे सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन सभी प्रतिभागी टीम अपने विपक्षी टीम से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिये होड़ में लगी है। तियोगिता में द एशियन स्कूल देहरादुन 53 अंक बनाम नेशनल पब्लिक स्कूल बैगलुरू 50 अंक, डी ए वी स्कूल हरियाणा 47 अंक बनाम सनबीम स्कूल वाराणासी 29 अंक, दिल्ली पब्लिक स्कूल हैदराबाद 20 अंक बनाम द मान स्कूल दिल्ली 57 अंक, इमराल्ड वैली पब्लिक स्कूल तमिलनाडु 56 अंक बनाम आईटीएल दिल्ली 37 अंक, स्प्रिंग डेल दुबई 42 अंक बनाम नवरचना इंटरनेशनल स्कूल बड़ोदा 38 अंक, इंडियन स्कूल मस्कट बनाम भारतीय विद्या भवन केरला 28 अंक, विद्या भारतीय विद्यालय झारखंड 37 अंक बनाम विखे पाटिल मेमोरियल स्कूल पुने ने 34 अंक प्राप्त किया। सीबीएसई आब्जर्वर श्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि देश-विदेश एवं विभिन्न प्रांतो से आए हुए खिलाडि?ों ने उत्साहपूर्वक अपनी टीम को शिखर तक पहुँचाने के लिए भरपुर प्रयासरत है।

 

#Competition

Source : Agency

पाठको की राय