Sunday, October 25th, 2026

दिवंगत आईएएस अफसर उइके की धर्मपत्नी को मिली अनुकम्पा नियुक्ति

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के दिवंगत अधिकारी चंद्रकांत उईके की धर्मपत्नी श्रीमती रमा उईके को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग में सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति पत्र सौंपा।

नियुक्ति पत्र मिलने पर श्रीमती रमा उईके ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास  मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, छत्तीसगढ़ आई.ए.एस. एसोसिएशन और सर्व आदिवासी समाज का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन एवं समाज की सेवा का अवसर देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।  उल्लेखनीय है कि मंत्रीमंडल की बैठक में हाल में ही आयोजित बैठक में श्रीमती उइके को सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया था। श्रीमती रमा उईके को सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर नियुक्ति प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ आई.ए.एस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

 

#Compassionate

Source : Agency

पाठको की राय