Tuesday, October 20th, 2026

पहला चरण-2017 के मुकाबले उम्मीदवार कम हुए, जानिए कहां कितने प्रत्याशी

 लखनऊ

प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव लड़ने के ख्वाहिमंदों ने जबर्दस्त उत्साह दिखाया। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 11 जिलों की इन 58 सीटों पर करीब 96 अधिक यानी 815 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे। वर्ष 2017 के चुनाव में इन सीटों पर कुल 719  प्रत्याशी मैदान में थे। मगर जांच में मिली खामियों के बाद नामांकन निरस्त होने और नाम वापस लिए जाने के बाद पहले चरण की  58 सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या का आंकड़ा 2017 के मुकाबले कम हो गया है। इस बार इन 58 सीटों पर कुल 623 उम्मीदवार ही मैदान में हैं।
 
चुनाव मशीनरी ने भी राहत की सांस ली है क्योंकि अब इन 58 सीटों में से किसी भी सीट पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की दो बैलेट यूनिट लगाने की नौबत नहीं आएगी। ईवीएम की एक बैलेट यूनिट पर 15 उम्मीदवारों और एक नोटा का बटन होता है। इस लिहाज से सिर्फ मुजफ्फरनगर ही ऐसी सीट है, जहां 15 उम्मीदवार मैदान में हैं और एक नोटा का बटन होगा।
 

 

#पहला चरण-2017

Source : Agency

पाठको की राय