Sunday, October 25th, 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरी को मिला राज्य स्तरीय प्रशस्ति पत्र

धमतरी
आयुष्मान भारत एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत भर्ती मरीजों को लाभान्वित करने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरी को राज्य स्तरीय प्रशस्ति पत्र दिया गया। आज इसके मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस के समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरी की ओर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के. तुर्रे और ज़िला कार्यक्रम समन्वयक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरी को प्रदाय किया गया।

 

#Community

Source : Agency

पाठको की राय