Monday, October 19th, 2026

Commonwealth Games 2022: 24 साल बाद क्रिकेट की फिर से एंट्री

नई दिल्ली
हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने पिछले दिनों बेहतर प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के खिलाफ टी -20 सीरीज जीती है। टीम बेहतर फॉर्म में चल रही है। वहीं हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आयरलैंड और पाकिस्तान के साथ हुई ट्राई सीरीज अपने नाम की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया कॉमनवेल्थ गेम्स के अपने पहले मैच में आमने सामने होंगे। मैच टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

कहाँ और कितने बजे से शुरू होगा मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानी 29 जुलाई का मैच एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार 3 :30 पर शुरू होगा।

इस तरह देखें मैच का लाइव प्रसारण
टीवी पर इंडिया Vs ऑस्ट्रेलिया मैच का सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क पर किया जाएगा।सोनी के स्पोर्ट्स चैनलों पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। मोबाइल पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv App पर होगी।

महिला क्रिकेट टीम से मेडल की उम्मीद
अपने बेहतर फॉर्म में चल रही महिला टीम से मेडल की उम्मीद लगी हुई है। श्रीलंका के खिलाफ हाल में हुई सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम की थी। टीम अच्छे फॉर्म में चल रही है और CWG के लिए पूरी तरह से तैयार है।

 

 

#Commonwealth Games

Source : Agency

पाठको की राय