Sunday, October 25th, 2026

अतिवृष्टि से हुए नुकसान और दुरूस्तीकरण के आकलन हेतु समितियाँ गठित

भोपाल

जल संसाधन एवं ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के निर्देश पर जल संसाधन विभाग द्वारा दो समितियों का गठन किया गया है। यह समितियाँ अतिवृष्टि से प्रभावित बांध एवं नहर प्रणाली में हुए नुकसान और दुरूस्तीकरण का आकलन कर 4 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

प्रमुख अभियंता मदन सिंह डाबर ने  राजघाट नहर प्रणाली हर्सी उच्च स्तरीय नहर प्रणाली एवं सिंध नहर प्रणाली में अति वर्षा एवं बाढ़ से सिंचाई परियोजनाओं में हुई क्षति के आंकलन के दुरूस्तीकरण के लिए अधीक्षण यंत्री  सुनील सेठी  की अधक्षयता में  4 सदस्यीय कमेटी गठित की है।

  इसीप्रकार  चंबल नहर प्रणाली श्योपुर, मुरैना, भिण्ड जिले में अति बारिश एवं बाढ़ से सिंचाई परियोजनाओं में हुई क्षति के आंकलन के दुरूस्तीकरण के आकलन के  लिए प्रभारी संचालक दीपक सातपुते की अधक्षयता में कमेटी गठित की है।

  दोनों कमेटी स्थल का निरीक्षण कर संबंधित मुख्य अभियंता से समन्वय कर विस्तृत प्रतिवेदन अभिलेखों सहित 14 अगस्त तक प्रस्तुत

 

#नुकसान और दुरूस्तीकरण

Source : Agency

पाठको की राय