Wednesday, October 21st, 2026

बुंदेलखंड प्राधिकरण के लिए जमीन खरीदने को बनी कमेटी, होगा समझौता

लखनऊ
बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए जमीन खरीदने व विकास कार्यों की मंजूरी के लिए औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय कमेटी बना दी गई है। इसके अलावा यूपीसीडा व बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के बीच एक कर्ज समझौता होगा। इसमें कर्ज की अदायगी के स्पष्ट प्रावधान होंगे।

इस संबंध में औद्योगिक विकास विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है। कमेटी में वित्त, न्याय व नियोजन, एमएसएमई के अपर मुख्य सचिव व यूपीसीडा व इन्वेस्ट यूपी के सीईओ रहेंगे। यूपीसीडा सभी प्राधिकरणों से कर्ज अदायगी का शेडयूल तय करेगा और प्राधिकरणों से उसी हिसाब से कर्ज की वसूली प्राधिकरणों से करेगा। यूपीसीडा वसूली गई धनराशि राजकीय कोष में जमा करेगा।

 

 

#बुंदेलखंड प्राधिकरण

Source : Agency

पाठको की राय