Tuesday, October 20th, 2026

कमिश्नर रीवा संभाग ने लाडली बहना योजना के पंजीयन शिविरो का किये निरीक्षण

लाडली बहनो को टोकन वितरण करने का दिये निर्देश

 सिंगरौली

प्रदेश दूसरे जिलो के साथ साथ सिंगरौली जिले के सभी पंचायतो तथा नगर निगम के वार्डो में आज से शिविर आयोजन लाडली बहना योजना के आवेदन पत्र भरे जा रहे है। इसी तारतम्य में जिले में एक दिवसीय प्रवास पर आये हुये रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी के द्वारा नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 42 में स्थित अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में आयोजित शिविर का अवलोकन किया गया। तथा शिविर में बहनो के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, छाया आदि का अवलोकन कर शिविर में उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिये कि बहनो को टोकन का वितरण करते ताकि बारी बारी से सुगमता के साथ सभी  पंजीयन किया जा सके।

उन्होने पंजीयन कर रहे कर्मचारियो से भी चर्चा कर पंजीयन के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर अरूण परमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर डी.पी बर्मन, एसडीएम ऋषि पवार, संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला, नगर निगम के उपायुक्त आर.पी बैस, महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता, प्रवेश मिश्रा, आदि उपस्थित रहे।

 

#लाडली बहनो

Source : Agency

पाठको की राय