Monday, October 19th, 2026

निगम के बड़े बकायेदारो करे कुर्की वारेंट जारीः आयुक्त नगर निगम

लक्ष्य के अनुसार राजस्व वशूली किया जाना सुनिश्चित करेः-पवन सिंह
सिंगरौली

नगर पालिक निगम सिगरौली के आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह ने राजस्व अमले को इस आशय के निर्देश दिये है कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शत प्रतिशत राजस्व वशूली किया जाना सुनिश्चित करे तथा नगर निगम के ऐसे बड़े बकायेदार जिन्हे कई बार बकाये राशि का मांग पत्र देने के बावजूद भी सम्पत्ति कर या निगम के अन्य बकाया करो को जमा नही किया जा रहा है उन्हे कुर्की वारेंट जारी कर बकाये राशि का वशूली किया जाना सुनिश्चित करे।

उन्होने निर्देश दिया कि यदि एक संप्ताह के अंदर बकाया राशि जमा नही करते है तो समाचार पत्रो के माध्यम से उनका सर्वजनिक नाम भी प्रकाशित कराया जाये।निगमायुक्त ने एक बार पुनः बड़े बकायेदारो से अपील किया है कि निगम के बकाये राशि को जमा कर विकास के कार्यो में सहभागी बने।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय