Wednesday, October 21st, 2026

कमिश्नर और कलेक्टर ने किया ईव्हीएम वेयरहाउस का उद्घाटन

रीवा
निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त ईव्हीएम मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए इंजीनियरिंग कालेज के पीछे ईव्हीएम वेयरहाउस का निर्माण कराया गया है। रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने नवनिर्मित ईव्हीएम वेयर हाउस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह तथा ईव्हीएम के नोडल अधिकारी कार्यपालन यंत्री पंकजराव गोरखेड़े उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद कमिश्नर तथा कलेक्टर ने वेयर हाउस परिसर में आम के पौधे रोपित किये।
    
इस संबंध में कलेक्टर ने बताया कि नवनिर्मित वेयर हाउस में 5000 ईव्हीएम रखने की क्षमता है। इसके निर्माण के लिए 5 करोड़ 21 लाख 47 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई थी। भवन में पर्याप्त संख्या में हाल होने के साथ ईव्हीएम संधारित करने के लिए पर्याप्त रैक लगाए गए हैं। भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग पीआईयू द्वारा कराया गया है। वेयर हाउस का निर्माण हो जाने से सामान्य निर्वाचन के लिए उपयोग में आने वाली सभी ईव्हीएम यहाँ संधारित हो जाएंगी।

 

#Commissioner

Source : Agency

पाठको की राय