Tuesday, October 20th, 2026

आयोग ने भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी के खिलाफ सभी आपत्तियों को ख़ारीज किया

भोपाल
 मध्य प्रदेश उपचुनाव (MP By-Election 2021) से पहले भाजपा को बड़ी राहत मिल गई है। चुनाव आयोग ने रैगांव विधानसभा सीट (Raigaon by-election) से भाजपा (BJP) प्रत्याशी प्रतिमा बागरी (Pratima Bagri) के नामांकन को स्वीकार कर लिया है। चुनाव आयोग ने भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी के नामांकन पर आई सभी आपत्तियों को निरस्त कर दिया है।


दरअसल,  रैगांव उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी का नाम सतना जिले की दो अलग- अलग विधानसभाओं के गांवों की मतदाता सूची में दर्ज होने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी। इस पर कल्पना वर्मा एवं पुष्पेंद्र बागरी ने आपत्ति जताई थी और नामांकन रद्द करने की मांग की थी, लेकिन रिटर्निंग अफसर ने सभी आपत्तियों को निरस्त कर स्वीकार प्रतिमा का नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया है।

हालांकि भाजपा पहले ही कह चुकी थी कि प्रतिमा ने नागौद विधानसभा (Nagod Vidhan Sabha constituency) क्षेत्र के ग्राम अमदरी की वोटर लिस्ट से अपना नाम काटने का आवेदन दे कर पावती ले ली है,अब आगे का काम निर्वाचन आयोग (Election Commission) एवं कार्यालय का है। लिहाजा, उनके लिए परेशानी का कोई विषय ही नहीं है।


बता दे कि आज मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए खंडवा संसदीय क्षेत्र सहित पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा क्षेत्र से जमा हुए नामांकन पत्रों की जांच की गई। ।चारों उपचुनाव के लिए 61 अभ्यर्थियों ने 75 नामांकन पत्र जमा किए हैं। इसमें दो से अधिक नामांकन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों सिर्फ एक को छोड़कर बाकी निरस्त किए गए। वही खंडवा में एक निर्दलीय का नामांकन रद्द कर दिया गया है वही सभी आपत्ति खारिज हो गई है।

 

 

#प्रतिमा बागरी

Source : Agency

पाठको की राय