Tuesday, October 20th, 2026

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 122 रुपये तक घटी

नई दिल्ली
 LPG Price Cut: LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. IOC ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शिल सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी है. हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम इससे पहले मई में घटाए गए थे.
19 किलो वाला सिलेंडर हुआ सस्ता

IOC की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में 1 जून से 19 KG वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1473.50 रुपये प्रति सिलेंडर हैं, इसके पहले इसका रेट 1595.50 रुपये था. यानी सिलेंडर की कीमतों में 122 रुपये की कटौती हुई है. आपको बता दें कि सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने मई में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 45.50 रुपये घटाए थे. तब इसके भाव 1641 रुपये से घटकर 1595.5 रुपये पर आ गए थे.


कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीत 122 रुपये घटी

IOC की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की नई कीमत 1595.50 रुपए की जगह अब 1473.5 रुपए है. मुंबई में 1545 रुपए की जगह नई कीमत  1422.5 रुपए, कोलकाता में 1667.50 रुपए की जगह 1544.5 रुपए और चेन्नई में  1725.50 रुपए की जगह  1603 रुपए है.

 

 

#कमर्शियल LPG सिलेंडर

Source : Agency

पाठको की राय