गणतंत्र दिवस पर आर्य समाज मंदिर में बिखरेंगे कविता के रंग
(अमिताभ पाण्डेय)
भोपाल
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को भोपाल के 10 नंबर स्टाप , महावीर नगर स्थित आर्य समाज मंदिर के सभागार में देश प्रदेश के सुप्रसिद्ध कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। यह आयोजन राजस्थान की सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. कविता 'किरण' सम्मान में होगा।
इस काव्यानुष्ठान का शुभारंभ दोपहर 1 बजे होगा जिसका समापन रसिक श्रोताओं की फरमाइश पूरी होने के बाद रात्रि में होगा। काव्यपाठ के दौरान राष्ट्र वंदना , श्रृंगार, प्रेम , वीरता से व्यंग तक विविध रस में डूबी कविताएं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी।
इस आयोजन में उर्दू हिन्दी की जानी - मानी शायर डॉ. नुसरत मेहदी मुख्य अतिथि होंगी । ुप्रसिद्ध कवियत्री डॉ. अनु सपन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी । सारस्वत अतिथि के रूप में डा. कविता किरण और विशिष्ट अतिथि के सोनिया सोनम अक्स मंच पर आसीन होंगी।
इस काव्यानुष्ठान का संचालन देश के सुप्रसिद्ध गीतकार दिनेश प्रभात करेंगे।
आयोजन के मंच को काव्य जगत के जो चमकदार सितारे सुशोभित करेंगे उनमें
युवा गीतकार धर्मेन्द्र सोलंकी कवियत्री ममता वाजपेई - प्रार्थना पण्डित ,ओजस्वी कवि गीतेश्वर घायल (आष्टा) , राहुल कुंभकार (ब्यावरा) श्याम बाबू खरे (राजगढ़) , रश्मि सक्सेना (पचोर) , चित्रांश खरे , चन्दन सिंह , मेघा शर्मा , भावना गुप्ता , वर्षा श्रीवास्तव , कन्हैया राज ( ब्यावरा) भी शामिल हैं। वरिष्ठ पत्रकार और आर्य समाज के पूर्व प्रधान चंद्रहास शुक्ल ने सभी काव्य रसिकों से इस आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है।

पाठको की राय