Friday, October 23rd, 2026

होली मिलन समारोह में बिखरे लोकगीतों के रंग , हुआ महिलाओं का सम्मान

( अमिताभ पाण्डेय)
भोपाल ।
उदया ब्राह्मण महिला मंच द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस एवम  होली मिलन समारोह का आयोजन गत दिनों कोलार रोड पर  श्री गार्डन रेस्टोरेंट में किया गया ।इस अवसर पर फूलों की होली खेली गई और भोपाल की वरिष्ठ और समाजसेवी बुजुर्ग ब्राह्मण महिलाओं का सम्मान  किया गया।

समारोह के दौरान  दौरान लोकगीत गायिका साधना व्यास एवं उनकी टीम द्वारा फाग के गीत भी गाए गए । कार्यक्रम में गीत - संगीत की धुन पर  राधा कृष्ण स्वरूप  के साथ  नाचते- गाते सभी महिलाओं  ने फाग उत्सव का आनंद लिया।

 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका डौली शर्मा एवं राज्य जीएसटी कार्यालय भोपाल की संप्रति आयुक्त रक्षा दुबे ने वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान कर उनसे आशिर्वाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने जरूरतमंद लोगों के लिए आवश्यक  सामग्री भी दान की। उल्लेखनीय है कि उदया मंच हमेशा  सामाजिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम संचालित करता रहता है ।

कार्यक्रम की  अध्यक्षता योगाचार्य श्रीमती ममता गुरु ने की। कार्यक्रम में उमा शर्मा
,प्रतिभा शुक्ला, ऊषा दुबे पूर्वा त्रिवेदी,प्रेरणा शर्मा ,श्वेता त्रिवेदी,निवेदिता शर्मा, राजश्री पांडे, शिवानी नायक ,निहारिका दुबे,सरला शर्मा एवं प्रियंका मिश्रा भी उपस्थित रहीं ।

 

Source : Agency

पाठको की राय