ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र में बिखरे भक्ति के रंग, भक्तों ने खेली फूलों की होली
( अमिताभ पाण्डेय)
भोपाल । भोपाल में होशंगाबाद रोड पर स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र " ब्लेसिंग हाउस " सहस्त्रबाहु नगर में होली का त्यौहार उमंग , उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी भाई बहनों को रंग बिरंगी टोपी पहनाई गई । सभी को गुलाल रंग का तिलक लगाकर प्रभु का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पत्र बीके डॉ. रीना ने कहा कि “हो ली'' अर्थात् जो कुछ हुआ वह हो गया, हो लिया। जो सीन हुई हो ली अर्थात् बीत गई, बीती को बीती करने के लिए सदा कल्याण की ढाल को उपयोग करना चाहिए। होली का रंग पक्का तभी लगता है जब हर वक्त याद रहता है कि होली, अर्थात जो बीता हो गया , बीत गया। हमें सदा सकारात्मक शुद्ध विचार रखना चाहिए।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमार रावेंद्र ने धर्मप्रेमियों को होली का आध्यात्मिक रहस्य समझाते हुए कहा कि होली प्रभु के रंग में रंगने का त्यौहार है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी के साथ ही श्रद्धालु पुरुष , महिलाएं और बच्चे भी
उपस्थित थे।
कार्यक्रम में दौरान संगीतमय प्रस्तुति ने सबको आनंदित कर दिया।

पाठको की राय