Thursday, October 22nd, 2026

राजस्थानी लोक नृत्य एवं गीत कार्यक्रम के साथ चरखा खादी उत्सव का रंगारंग समापन

भोपाल


     खादी तथा ग्रामोद्योग के क्षेत्र में कार्यरत कत्तिन, बुनकरों एवं अन्य कारीगरों को सतत् रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा भोपाल हाट परिसर  में 9 से 20 अक्टूबर, 2021 तक आयोजित  चरखा खादी उत्सव का राजस्थानी लोक नृत्य के साथ समापन हुआ।

     खादी ग्रामोद्योग की प्रबंध संचालक श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव द्वारा अगस्त माह में  आयोजित खादी वस्त्रों की सेल्फी प्रतियोगिता एंव खादी वस्त्रों पर ड्रेस डिजायनिंग की माह अक्टूबर, 2021 में आयोजित प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों में से उत्कृष्ट  प्रतिभागियों को खादी वस्त्रों एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर  पुरूस्कृत किया गया। चरखा खादी उत्सव में आयोजित खादी परिधान प्रदर्शन कार्यक्रम के प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र प्रदाय किये गए।

  बोर्ड की प्रबन्ध संचालक श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने आयोजन को सफल बनाने हेतु प्रदेशवासियों द्वारा खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों का अधिक से अधिक क्रय कर इकाइयों/हस्त शिल्पियों को प्रोत्साहित करने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

 

#राजस्थानी लोक नृत्य

Source : Agency

पाठको की राय