Sunday, October 25th, 2026

एक करोड़ की लागत से तैयार दो गार्डनों के रखरखाव का संकल्प लिया कालोनीवासियों ने

रायपुर
राजधानी में लगभग एक करोड़ की लागत से नगर निगम द्वारा तैयार किये गये दो उद्यानों  का महापौर एजाज ढेबर एवं सभापति प्रमोद दुबे ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर कालोनीवासियों ने नगर निगम के सहयोग के बने इन दोनों उद्यानों का माली से लेकर उद्यान में होने वाले सभी खर्च को वहन करने का संकल्प लिया।

शैलेंद्र नगर मे पिछले दिनो महापौर एजाज ढेबर एवं अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने दो महत्वपूर्ण उद्यानों का लोकार्पण किया। विद्या गार्डन एवं शहीद भगत सिंह उद्यान के लोकार्पण के अवसर पर कॉलोनी वासी सचिन दुबे शेखर कुमार ,पवन गिरी ,अविनाश खेतपाल ,विजय बारवाल ,मोतीलाल ओसवाल, राकेश दुबे ,रोशन गुप्ता, विजय जांगड़े ,कपूर जी ,आनंद तिवारी,फरहान साहब, रिचा दुबे, निशा बारेवार,मेनका दुबे, अरुणा श्रीवास्तव, भगत सुधा श्रीवास्तव, शुबरा कुमार, नूपुर सोनी, कल्पना लुणावत गुंजा, श्रीमती द्विवेदी, श्रीमती गुप्ता आदि ने संकल्प लेकर उक्त उद्यान को रायपुर शहर के सर्वश्रेष्ठ उद्यान बनाने हेतु अपने खर्चे से माली ,रखरखाव में होने वाले खर्च का जिम्मा उठाया।

महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि शहर में 200 से ज्यादा उद्यान हैं लेकिन सभी कॉलोनी वासी ऐसे ही प्रेरणा लेकर उद्यानों का अगर रखरखाव करते हैं तो निश्चित रूप से रायपुर शहर के उद्यानों में जान आ जाएगी। सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि वर्तमान में रायपुर शहर के उद्यानों में 600 से ज्यादा मालियों की आवश्यकता है जिसकी पूर्ति नगर निगम के द्वारा किया जाना असंभव है,और ऐसे समय में उक्त कॉलोनी वासियों के द्वारा थोड़ी सी राशि खर्च कर उद्यान को खूबसूरत बनाए जाने से निश्चित दूसरे लोगों को प्रेरणा मिलती है। श्री दुबे ने बताया कि उनके वार्ड के सभी उद्यानों का रखरखाव मोहल्ले एवं कॉलोनी वासी ही करते हैं। सभी लोग 200 से लेकर 500 रूपए तक खर्च कर उद्यानों को अपने घर जैसा सुंदर रखकर एक आदर्श प्रस्तुत किया है।

 

#crore

Source : Agency

पाठको की राय