Tuesday, October 20th, 2026

कम्युनिटी मेंबर्स को जोड़कर कॉलेज करवाएंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

भोपाल
प्रदेश के कॉलेज उनके आसपास के क्षेत्र के क्वालिफाइड कम्युनिटी मेंबर्स को जोड़ेंगे। मेंबर्स समाज के अन्य लोगों को पढ़ाई से जोड़ेंगे। न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम (एनआईएलपी) के तहत शत-प्रतिशत साक्षरता के लिए यह पहल यूजीसी ने की है। इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य के साथ ही विवि के कुलपतियों के लिए भी गाइडलाइन जारी कर दी गई है। एडल्ट एजुकेशन की प्रक्रिया को तेज करने और सभी को साक्षर करने के लिए अब लोकल लेवल पर कॉलेजों को काम करना होगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय