Thursday, October 22nd, 2026

कलेक्टर की टीम भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर रखेगी नजर

बेमेतरा

कलेक्टर विलास संदीपान भोस्कर ने बताया कि टीम में के अलावा NIC से भी मदद ली जा रही है। इसका मकसद सोशल मीडिया पर एंटी सोशल, एंटी रिलीजस, एंटी नेशन पोस्ट को रोकना और कार्रवाई करना है। - Dainik Bhaskar
कलेक्टर विलास संदीपान भोस्कर ने बताया कि टीम में के अलावा NIC से भी मदद ली जा रही है। इसका मकसद सोशल मीडिया पर एंटी सोशल, एंटी रिलीजस, एंटी नेशन पोस्ट को रोकना और कार्रवाई करना है।

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में सोशल मीडिया के जरिए झूठा प्रचार और अफवाह फैलाना अब भारी पड़ सकता है। अब हर पोस्ट सरकार और अफसरों की नजर में रहेगी। छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार हुआ है, जब सोशल मीडिया की निगरानी के लिए प्रशासनिक स्तर पर टीम का गठन किया गया है। इस टीम में एडिशनल कलेक्टर, पुलिस अफसर से लेकर आईटी एक्सपर्ट तक शामिल हैं। दरअसल, पिछले महीने हुई कलेक्टर्स मीट में सीएम भूपेश बघेल ने कहा था- दंगे रोकना सिर्फ पुलिस का काम नहीं है। प्रशासन को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

6 सदस्यीय टीम, कलेक्टर को सौंपेगी रिपोर्ट
सीएम के निर्देश को गंभीरता से लेते हुए बेमेतरा के कलेक्टर विलास संदीपान भोस्कर ने सोशल मीडिया और विभिन्न संचार माध्यमों की निगरानी के लिए टीम गठित की है। 6 सदस्यीय इस टीम को 'डिस्ट्रिक्ट सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम' का नाम दिया गया है। इसमें एडिशनल कलेक्टर, एडिशनल एसपी, एसडीएम, जिला सूचना अधिकारी और चिप्स के ई प्रबंधक शामिल हैं। यह टीम नियमित रूप से बैठक कर कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपेंगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय