Sunday, October 25th, 2026

कैंप लगाकर टीकाकरण कार्य करने कलेक्टर के निर्देश

रायपुर
कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर सौरभ कुमार ने कैंप लगाकर कोरोना टीकाकरण के कार्य करने के निर्देश दिए हैं ताकि रायपुर जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए व्यापकता से जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने समुदाय, समूह या समाज के 100 या इससे अधिक की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने पर वहा कैम्प करके कोरोना टीकाकरण टीम को प्राथमिकता से टीकाकरण का कार्य करने के निर्देश दिए है। इसके लिए जिले के औद्योगिक संस्थानों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों, होटल तथा परिवहन संघ जैसी संस्थाओं अपने संगठनों और संस्थानों के लिए टीकाकरण के लिए निरंतर आगे आ रही है। रायपुर शहर के प्रधान डाकघर के प्रभारी पोस्टमास्टर, बैंकिग संस्थाए, विश्वविद्यालय से संबद्ध शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, परिवहन संघ के अध्यक्ष, औद्यौगिक संघों जैसे उरला, सिलतरा, भनपुरी आदि भी इसके लिए आगे आ रही है।

कलेक्टर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कल्स्टर बनाकर तथा इस कार्य में विभिन्न विभागों के फील्ड के अधिकरियों और कर्मचारियों को भी लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, पटवारी, कोटवार और बी.एल.ओ आदि के द्वारा घर-घर जाकर लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।  इन संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी की संख्या अधिक होने पर जिला प्रशासन द्वारा कैंप लगाकर कोरोना टीकाकरण का कार्य किया जाएगा।

 

#टीकाकरण

Source : Agency

पाठको की राय