Monday, October 19th, 2026

कलेक्टर गाइड लाइन: प्रस्ताव आॅनलाइन नहीं, 23 तक लिए जाएंगे सुझाव

ग्वालियर। वर्ष 2022-23 की कलेक्टर गाइड लाइन में शहर के कुछ हिस्सों में जमीन की कीमत 20% तक वृद्धि के प्रस्ताव गुरुवार को आॅनलाइन नहीं हो सके। ऐसा बुधवार की छुट्टी के कारण हुआ। दूसरी तरफ जमीन की कीमत में मूल्य वृद्धि को लेकर व्यापारिक संस्था चेंबर और क्रेडाई सक्रिय हो गई है। पंजीयन विभाग के अफसरों को उम्मीद थी गुरुवार को रजिस्ट्री के लिए अन्य दिनों की तुलना में अधिक स्लॉट बुक होंंगे पर ऐसा नहीं हुआ।
जिला मूल्यांकन समिति की बैठक मंगलवार को बाल भवन में हुई थी। तब समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सारे प्रस्ताव आॅनलाइन करने तथा कलेक्ट्रेट व पंजीयन दफ्तर के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए थे। गुरुवार को इस मामले में उप महानिरीक्षक पंजीयन उमाशंकर वाजपेयी ने कहा कि बुधवार की छुट्टी के कारण प्रस्ताव आॅनलाइन डालने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। शुक्रवार को सारे प्रस्ताव ॅ६ं’्रङ्म१.ल्ल्रू.्रल्ल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव देखने के बाद दावे आपत्ति के लिए एक सप्ताह अर्थात 23 फरवरी तक का समय मिलेगा।क्रेडाई के सचिव महेश भारद्वाज ने कहा कि वे भी अपना मांग पत्र दे चुके हैं। उन्हें सबसे ज्यादा आपत्ति निर्माण लागत को लेकर है। ग्वालियर में भोपाल, इंदौर की तुलना में निर्माण लागत काफी अधिक है।

 

Source : Agency

पाठको की राय