Wednesday, October 21st, 2026

सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए कलेक्टर हुए सख्त

 नगर भ्रमण कर दुकानों में चलाया चेकिंग अभियान,तीन दुकानदारों पर जुर्माना की गई कार्यवाही

उमरिया
जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम को लेकर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को नगर में चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान कलेक्टर के द्वारा नगर के मुख्य बाजार में दुकानों की सघन चेकिंग की गई,तीन दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करते पाए जाने पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की कार्यवाही की गई है साथ ही दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है,बता दें प्रदेश में 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह बैन लगाया जा चुका है।कार्यवाही के दौरान मुख्यानगरपालिका अधिकारी शशिकपूर गढ़पाले सहित नगरपालिका का अमला मौजूद रहे।

 

#Collectors

Source : Agency

पाठको की राय