कलेक्टर की नागरिकों से अपील: कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, अपना टीकाकरण अवश्य करवायें
रायपुर
कलेक्टर सौरभ कुमार ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभा कक्ष में कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली तथा उन्हें निर्देशित किया कि टीकाकरण कार्य में प्रगति लाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास करें जिससे एक माह के अंदर जिले को मिले लक्ष्य के अनुरूप सभी पात्र लोगों को टीका लग सके। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और वे अपना टीकाकरण अवश्य करवायें।
कलेक्टर ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), नगरीय निकाय के अधिकारियों एवं जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने जिन ब्लॉकों में टीकाकरण का प्रतिशत कम हुआ है वहां के अधिकारियों को विशेष रूप से ध्यान देने तथा दैनिक आधार पर लक्ष्य निर्धारण करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि फर्स्ट डोज पर फोकस करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को माह के अंदर टीकाकरण सुनिश्चित हो सके, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है पंचायतवार उनकी लिस्ट भी तैयार की जाए।
नगर निगम आयुक्त रायपुर प्रभात मलिक ने कहा की भीड़भाड़ वाली जगह , हाट बाजार, राशन दुकान, मनरेगा कार्य स्थल सहित अन्य स्थानों पर जहां कम से कम 50 लोग इक_ा हो वहां टीम भेजकर टीकाकरण कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने और टीकाकरण के लिए डोर टू डोर जाकर भी कार्य किया जा सकता है। संयुक्त कलेक्टर राजीव पांडे ने कहा कि बीएलओ एवं जनपद की टीम के बेहतर समन्वय से टीकाकरण का कार्य बहुत तेजी किया जा सकता है। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अभिषेक कुमार, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर, नगरीय निकाय, स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायत विभाग के तथा संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

पाठको की राय