Wednesday, October 21st, 2026

कलेक्टर ने सिरमौर का किया भ्रमण, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिए की गई तैयारियों का लिया जायजा

रीवा
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प ने सिरमौर का भ्रमण कर 28 जुलाई को होने वाले जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, एसडीएम नीलमणि अग्निहोत्री सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय