Tuesday, October 20th, 2026

कलेक्टर ने किया ग्राम कोसागोंदी और कनेरी के गौठानों में आजीविकामूलक गतिविधियों का जायजा

बालोद
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कोसागोंदी और ग्राम कनेरी के गौठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर वहॉ संचालित आजीविकामूलक गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम कोसागोंदी के गौठान में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी की प्रगति की जानकारी ली और नियमित गोबर क्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहॉ वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन की जानकारी ली और उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट का शीघ्र विक्रय कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वसहायता समूहों की सदस्यों से चर्चा कर समूहों द्वारा बनाए गए दोना पत्तल, बेसन चकली, फिनाईल निर्माण, अगरबत्ती निर्माण आदि का अवलोकन किया और सामग्रियों की पैकेजिंग व रखरखाव हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिए।

कलेक्टर ने ग्राम कनेरी के गौठान एवं वहॉ संचालित आजीविकामूलक गतिविधियॉ कपड़ा सिलाई, सब्जी उत्पादन, दोना पत्तल निर्माण आदि कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने स्वसहायता समूह की सदस्यों को नियमित रूप से आजीविकामूलक गतिविधियॉ संचालित कर उन्हें आय अर्जित करने प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेन्द्र पडौति सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। 

 

#Collector

Source : Agency

पाठको की राय