Friday, October 23rd, 2026

गणेश विसर्जन के चलते कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस हुई स्थगित, जल्द ही नयी तारीख का होगा ऐलान

रायपुर
कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस उसी दिन गणेश विसर्जन के चलते स्थगित कर दी गयी है। 9-10 सितम्बर को कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस होनी थी, लेकिन उसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कलेक्टरों-एसपी को इस बाबत सूचना दे दी गयी है। कलेक्टर-एसपी को मुख्यालय में ही रहने के निर्देश दिये गये है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। कई शहरों में विसर्जन के दौरान भव्य झांकियां निकलती हैं।

जल्द ही इसकी नयी तारीख घोषित की जायेगी। नयी तारीखों की सूचना जल्द दी जायेगी। इससे पहले प्रस्तावित बैठकों में कई अहम एजेंडे पर चर्चा होनी थी। कांफ्रेंस मुख्यमंत्री जिलों में लक्ष्य के अनुरूप किये गये कार्यों की समीक्षा के साथ तय एजेंडों को लेकर भी समीक्षा करने वाले थे।

 

#Collector-SP

Source : Agency

पाठको की राय