Tuesday, October 20th, 2026

कलेक्टर शर्मा भी हुए कोरोना संक्रमित

कवर्धा
जिले के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रमेश कुमार शर्मा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं और वे फिलहाल होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। पिछले दिनों में कलेक्टर शर्मा सर्दी, बदन दर्द और हल्का बुखार होने के कारण तीन दिनों से घर से बाहर नहीं निकल रहे थे और वहीं एक कमरे में रहकर अपना इलाज करवा रहे थे, लेकिन तब भी वे ठीक नहीं हुए तो उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाना उचित समझा और जिसमें वे कोरोना से संक्रमित पाए गए। उन्होंने इस दौरान अपने संपर्क में आए और सभी लोगों से कोरोना की जांच कराने की अपील की है।

 

#corona infected

Source : Agency

पाठको की राय