Tuesday, October 20th, 2026

कलेक्टर ऋतुराज ने लिया चार्ज


धमतरी

धमतरी जिले के 18 वें कलेक्टर के रूप में 2014 बैच के आईएएस अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। गौरतलब है कि धमतरी के नए कलेक्टर श्री रघुवंशी बतौर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे आयुक्त नगर निगम भिलाई भी रहे हैं। धमतरी कलेक्टर बनने से पहले वे नारायणपुर जिले में कलेक्टर के तौर पदस्थ रहे हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय