Wednesday, October 21st, 2026

ग्राम गिरारी एवं पडरीखार पहुंच नक्शा तरमीम कार्य का कलेक्टर ने लिया जायजा

अनूपपुर
नागरिकों को राजस्व की बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभिमान मोड पर कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ द्वारा अभियान की मॉनिटरिंग के तहत शुक्रवार को नक्शा तरमीम कार्य का स्वयं पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत गिरारी, पडरीखार में जाकर अवलोकन किया गया। इस दौरान तहसीलदार श्री शशांक सेंडे सहित पटवारी एवं ग्राम वासी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा नामांतरण, बंटवारा, नक्शा तरमीम, सीमांकन सहित विभिन्न राजस्व सेवाओं के लंबित प्रकरणों के शत प्रतिशत निराकरण करने के लक्ष्य के अनुरूप कार्य किए जा रहे हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय