Thursday, October 22nd, 2026

आधी रात को कलेक्टर पहुंचे धनपुंजी नाका, वाहनों की सघन जांच

जगदलपुर.
जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के सोमवार की रात्रि 12 बजे बस्तर जिले के (छत्तीसगढ़-ओडिशा राज्य की) सीमावर्ती धनपुंजी नाका पहुंच कर तैनात वाहन जांच दल की कार्रवाई का अवलोकन किया। उन्होंने वाहनों की सघन जांचकर करने के निर्देश दिए।

साथ ही गुजरने वाले सभी वाहन चालक का नाम, पता, संपर्क नंबर को पंजी में संधारित करते हुए, कहां से आ रहे है और कहां जाना है का पूरा विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा ने अधिकारियों को देवड़ा मंदिर मार्ग का भी औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत जिले की सभी चाक-चौबंद की जांच करने के लिए कलेक्टर विजय और एसपी मीणा सोमवार की रात शहर के सभी प्रमुख जगहों और पहुंच मार्गों पर तैनात दलों का निरीक्षण में निकले थे।

जिले के दोनों वरिष्ठ अधिकारी ने सभी पहुंच मार्गों में बनाए गए जांच स्थलों का निरीक्षण कर सभी वाहनों की सघन जांच पड़ताल करने के निर्देश ड्यूटी में लगे अधिकारी और जवानों को दिए। उन्होंने गुड्स के आने वाले सामानों और मालवाहक वाहनों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।

 

#Collector reached Dhanpunji

Source : Agency

पाठको की राय