Saturday, October 24th, 2026

सिद्धेश्वर मंदिर पहुँचकर कलेक्टर रजत बंसल, एसपी दीपक झा ने की पूजा-अर्चना

बलौदाबाजार
कलेक्टर रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने अंचल के प्रसिद्ध सिद्धेश्वर मंदिर पलारी पहुँचकर दर्शन लाभ लिए। उन्होंने पूजा अर्चना कर जिले वासियों के लिए सुख,समृद्धि एवं शांति के लिए कामना की। इस मौके पर उपस्थित महाराज ने मंदिर एवं बाल समुंद तालाब के इतिहास में बारे में विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर बंसल ने उक्त स्थल की प्रशंसा करतें हुए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाने की आवश्यकता बतायी। इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय बच्चों ने कलेक्टर-एसपी से मुलाकात कर फोटो खिंचवाए। अभिभावकों ने कलेक्टर बंसल से पर्यटन के लिहाज से विकसित करने का आग्रह किया।

 

#temple

Source : Agency

पाठको की राय