Monday, October 19th, 2026

कलेक्टर प्रसाद ने तहसीलदार के स्वास्थ्य का लिया जायजा

कटनी
 कलेक्टर अवि प्रसाद ने गुरूवार को तहसीलदार विजय द्विवेदी के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। कलेक्टर ने जबलपुर में तहसीलदार के इलाज के लिए हड्डी के प्रसिद्ध निजी चिकित्सक से अप्वाइंटमेंट भी दिलवाने स्वयं चिकित्सक से बात की। विदित हो कि श्री द्विवेदी का 31 दिसंबर को भैसवाही के समीप वाहन दुर्धटनाग्रस्त हो गया था जिसमे तहसीलदार विजयराघवगढ श्री द्विवेदी के सीने मे गंभीर चोट लग गई थी।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय