Wednesday, October 21st, 2026

कलेक्टर पुलिस कप्तान ने बलवाईयॉ मॉक ड्रिल अभ्यास का निरीक्षण किया

जशपुरनगर
कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल ने आज जशपुर रक्षित केन्द्र जशपुर में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को टीम बनाकर बलवाईयों ड्रिल अभ्यास का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जवानों को आपातकालीन स्थिति में कैसे लोगों को सुरक्षित बचाना है, इन महत्वपूर्ण बातें की जानकारी दी गई। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को कानून व्यवस्था एवं अन्य अवसरों में तत्परतापूर्वक एवं सजगता से बलवाईयों से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पुलिस जवानों की मॉक ड्रिल के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा विभिन्न रैली, धरना प्रदर्शन और विभिन्न परिस्थितियों को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी पुलिस जवानों की रहती है। सभी जवान बारीकियां को भलीभांति समझे और उनको अमल करने के लिए निर्देश दिए हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय