कलेक्टर पुलिस कप्तान ने छात्रावास का आकास्मिक निरीक्षण
बलरामपुर/रामानुजगंज
कलेक्टर बलरामपुर कुंदन कुमार एवं पुलिस कप्तान बलरामपुर रामकृष्ण साहू द्वारा संयुक्त रूप से कन्या छात्रावास चांदो का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं से बातचीत करते हुए उनके रहन-सहन के संबंध में उनसे विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई, तथा छात्राओं के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली गयी। उपस्थित सभी छात्राओं को कलेक्टर एवं पुलिस कप्तान द्वारा अच्छे ढंग से पढ़ाई करने की समझाईश दी गयी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्राएं अपने बीच कलेक्टर एवं पुलिस कप्तान को पाकर बहुत खुश हुए। कलेक्टर एवं पुलिस कप्तान द्वारा छात्रावास अधीक्षक को बुलाकर कमियों को तुरंत दूर करने एवं अन्य सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उक्त अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आॅपरेशन, बलरामपुर प्रशांत कतलम एवं थाना प्रभारी चांदो निरीक्षक नीलिमा तिर्की एवं थाना चांदो के पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।

पाठको की राय