Wednesday, October 21st, 2026

अमरकंटक स्थित आयुष वन में कलेक्टर ने लगाया पीपल और बरगद का पौधा

अनूपपुर
पवित्र नगरी अमरकंटक में स्थापित आयुष वन में गुरूवार को सुबह कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने पीपल और बरगद का पौधा रोपा। इस दौरान कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भविष्य की पीढ़ी को अच्छा पर्यावरण देने के लिए जरूरी है कि छायादार और फलदार पौधे रोपे जाएं। इससे समस्त जीव-जंतुओं को भविष्य में बेहतर पर्यावरण मिलेगा। दुनिया में लगातार तापमान बढ़ रहा है और ऐसी आशंका व्यक्त की गई है कि कुछ वर्षों में पृथ्वी का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। यह चिंता का विषय है। लिहाजा, जरूरी है कि हम सब पर्यावरण के प्रति सचेत रहें और वनस्पति को बचाने के लिए पौधारोपण अवश्य करें।

 

Source : Agency

पाठको की राय