Saturday, October 24th, 2026

शास्त्री मार्केट में बनाए जा रहे व्यावसायिक कांप्लेक्स का कलेक्टर ने किया अवलोकन

रायपुर
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शास्त्री मार्केट में 17 करोड से अधिक की लागत से बनाए जा रहे व्यवसायिक कांप्लेक्स का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता से होना चाहिए साथ ही समय सीमा का भी ध्यान रखा जाए। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि व्यवसायिक कांप्लेक्स कुल 4 मंजिल का होगा ।प्रत्येक मंजिल में 21 दुकानें होंगी तथा बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी । संपूर्ण निर्माण कार्य जून 2023 तक पूरी होने की संभावना है। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी रायपुर के एमडी मयंक चतुवेर्दी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित थे

 

#Collector

Source : Agency

पाठको की राय