Sunday, October 25th, 2026

कलेक्टर महोबे ने डीएमएफ से 136 स्कूलों में निर्माण कार्यों हेतु 10 करोड़ 98 लाख रुपए की दी स्वीकृति

बालोद
जिले में शिक्षा व्यवस्था की लचरता व्यवस्था को देखते हुए आम आदमी पार्टी बालोद छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों द्वारा लगातार संघर्ष किया जा रहा था।स्कूलों की जर्जर हालातो के लिए जिले के बहुत से स्कूलों में जाकर शिक्षा व्यवस्था पोल खोल अभियान भी चलाया जा रहा था। मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष दीपक आरदे जिला सचिव कामता प्रसाद भंडारी, व जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन इस अभियान की बागडोर सम्हाले हुए थे।

स्कूलों के हालातो को सुधारने आंदोलन ज्ञापन सहित शासन प्रशासन से लगातार आवाज लगाई गई थी। अर्जूंदा में शिक्षा मंत्री से भी मिलकर शिक्षा व्यवस्था सुधारने पदाधिकारी पहुंचे हुए थे लेकिन उनको गेट पर रोक लिया गया था,लेकिन गरीब बच्चो को इंसाफ दिलाने पार्टी के पदाधिकारी मौन आंदोलन पर बैठ गए थे जिसको देख शिक्षा मंत्री को विवश होकर मिलना पड़ा था।आज आम आदमी पार्टी का मेहनत और संघर्ष सफल हुआ।कलेक्टर  जनमेजय महोबे ने जिले के स्कूलों में जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से 136 स्कूलों में लगभग 10 करोड़ 98 लाख रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है। महोबे ने जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के कार्यों के अंतर्गत स्कूलों के जीर्णोद्धार, शाला मरम्मत एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए स्वीकृति दी है।

आम आदमी पार्टी बालोद जिलाध्यक्ष व स्टेट आॅब्जर्वर दीपक आरदे सहित आप के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।दीपक आरदे ने बताया हमारे द्वारा ग्राम खलारी, पुनारकसा,तुड़मुड़ा,अरजपुरी,सहित जिले के बहुत से स्कूलों की जर्जर हालत सुधारने,अतिरिक्त कमरे की मांग व शिक्षको की पूर्ति हेतु लगातार आवाज उठाई थी जिस मेहनत का परिणाम  जिले में 136 स्कूलों के निर्माण के रूप में प्राप्त होगी साथ ही कहा शिक्षा ही हमारे देश का भविष्य तय करता है।लेकिन आज कलेक्टर  ने शिक्षा व्यवस्था हेतु स्कूलों की जर्जर हालातो को ठीक करने वा अतिरिक्त कक्षों के लिए जो स्वीकृति प्रदान की है उसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं।

जिला सचिव कामता प्रसाद भंडारी ने कहा दल्लीराजहरा में आत्मानंद स्कूल संचालित हुआ है जहां जानकारी मिली है की स्कूल में केवल उस बच्चे को इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई की है उसे ही प्रवेश हेतु फॉर्म दिया जा रहा। हिंदी मीडियम वालो को फॉर्म नही दिया जा रहा है,जो की हमारे बच्चो के साथ दोहरा चरित्र पेश कर रहा है।छत्तीसगढ़ में गरीब के बच्चे सरकारी हिंदी मीडियम स्कूलों में पढ़ाई करते है और उनको इंग्लिश मीडियम में पढ?े का अधिकार छीन रहे शासन प्रशासन के खिलाफ हम आवाज बुलंद करेंगे।सरकार ने आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल किनके शिक्षा और उनके भविष्य हेतु संचालित किया है उसका जवाब मांगा जाएगा,हम किसी भी गरीब किसान और आदिवासी भाई बहनों के बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे,शिक्षा सबका अधिकार है।

जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन ने कहा हमारे संघर्ष में एक और मुख्य मांग रही है शालाओं में शिक्षक की पूर्ति।हमने जिले के बहुत से स्कूलों में पोल खोल अभियान चलाया है और इस बीच हमने जिले के बहुत से स्कूलों में शिक्षक की कमी पाई है,जिसके चलते विद्यार्थियों को उचित रूप से शिक्षा नही मिल पा रही है । सरकार ने तो बच्चो को पास कर दिया लेकिन क्या उनको उचित शिक्षा मिली है,क्या इसका आंकलन करना भी जरूरी है ।

 

Source : Agency

पाठको की राय