Sunday, October 25th, 2026

कलेक्टर ने सब इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

रायपुर
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने तिल्दा-नेवरा पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में बनायी जा रही नालियों पर ठीक तरह से कव्हर लगाकर बंद करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सी.एम.एच.ओ डॉ मीरा बघेल के साथ पूरे स्वास्थ्य केन्द्र भवन का अवलोकन किया। उन्होंने इस भवन के जीर्णोद्धार की आवश्यकता जताई और अधिकारियों को इसका ईस्टीमेट तथा कार्ययोजना तैयार कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पुराने भवन से लगकर बने नए हॉल का भी निरीक्षण किया। नए हॉल की छत से पानी रिसाव की समस्या पर उन्होंने नाराजगी जताई और कार्यकारी संस्था छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कापोर्रेशन के सब इंजीनियर आशीष कुमार को काम में लापरवाही बरतने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्रो में मौजूद मरीजों से भी बात की और उनकी तबीयत के बारे में पूछा। उन्होंने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को समय पर अस्पताल में मौजूद रहकर मरीजों का बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए।

 

Source : Agency

पाठको की राय