Tuesday, October 20th, 2026

कलेक्टर ने किया ऑक्सीजन प्लांट का मुआयना

बेमेतरा
जिला चिकित्सालय परिसर मे स्थापित आॅक्सीजन प्लांट का कल ड्राईरन किया गया। कोविड संक्रमण से निबटने शासन द्वारा अस्पताल परिसर मे ही यह प्लांट स्थापित किया गया है। कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर इसका मुआयना किया। इसके अलावा जिलाधीश ने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर अस्पताल की सफ-सफाई एवं मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं कोविड नोडल अधिकारी श्री संदीप ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. वन्दना भेले सहित अन्य चिकित्सा स्टाफ उपस्थित थे।

कलेक्टर ने किया गिधवा परसदा जलाशय का दौरा
जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम गिधवा परसदा में शीतऋतु मे देश विदेश से बड़ी संख्या मे प्रवासी पक्षी आते हैं। यहां के जलाशय की आर्द्रभूमि (वेटलैण्ड) से उन्हे भोजन चारा उपलब्ध होता है। गिधवा परसदा के ग्रामीण इन पक्षियों का संरक्षण करते हैं। कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान एवं डीएफओ दुर्ग श्री धम्मशील गणवीर ने कल गिधवा परसदा का दौरा कर पक्षी महोत्सव आयोजन के संबंध मे की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

 

#Collector

Source : Agency

पाठको की राय