Thursday, October 22nd, 2026

कलेक्टर ने जल विहार कॉलोनी रोड़ मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण


रायपुर

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने गुरुवार को यहां जल विहार कॉलोनी के मुख्य मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की मोटाई एवं डामर मिक्स मटेरियल का टेंपरेचर भी जांच किया।

कलेक्टर श्री भुरे ने मरम्मत एवं डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता परीक्षण उपरांत सड़कों के गड्ढे में सामग्री भरने के बाद कंप्रेसर मशीन से व्यवस्थित रूप से समतल करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिले की सड़कों का पेंच रिपेयरिंग और संधारण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तेजी से सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि सड़कों के मरम्मत का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाना चाहिए। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय